4 Dec 2021current Affairs

प्रश्न 1:- 40 भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में किस राज्य के पैवेलियन ने स्वर्ण पदक जीता है?
उत्तर :- बिहार।

प्रश्न 2:- गीता गोपीनाथ किस संगठन में पहली महिला डिप्टी एमडी पद संभालेंगी?
उत्तर :- अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष।

प्रश्न 3:-  किस देश की एलेक्सिया पुटेलस ने महिला बैलन डी'ओर पुरस्कार 2021 जीता है?
उत्तर :- स्पेन।

प्रश्न 4:- वाल्ट डिजनी के नए अध्यक्ष कौन बने हैं?
उत्तर :- सूजन अर्नोल्ड।

प्रश्न 5:- India Tourism Development Corporation के नए अध्यक्ष कौन बने हैं?
उत्तर :- संबित पात्रा।

प्रश्न 6:- हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार कौन सा राज्य देश का सबसे बड़ा MANUFACTURING HUB बन गया है?
उत्तर :- गुजरात राज्य।

प्रश्न 7:- भारत और किस देश ने आर्थिक सहयोग के लिए चार सूत्री पैकेज को तैयार किया है?
उत्तर :- श्रीलंका ने।

प्रश्न 8:- 4 दिसंबर को पूरे भारतवर्ष में कौनसा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर :- भारतीय नेवी दिवस।

प्रश्न 9:- उत्तर प्रदेश में शाकुंभरी विश्वविद्यालय की आधारशिला किसने रखी हैं?
उत्तर :- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी ने।

प्रश्न 10:- अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने फुटबॉल का प्रतिष्ठित सम्मान बैलन डी'ओर रिकॉर्ड कौन सी बार अपने नाम किया है?
उत्तर :- सातवीं बार।

प्रश्न 11:- बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान जवाद का नाम किस देश ने दिया है?
उत्तर :- सऊदी अरब ने।

प्रश्न 12:- किस राज्य सरकार ने चार धाम देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम को वापस लिया है?
उत्तर :- उत्तराखंड राज्य सरकार ने।

प्रश्न 13:- असम राज्य सरकार ने राज्य का सर्वोच्च नागरिक सम्मान (असम वैभव) किसे देने की घोषणा की है?
उत्तर :- रतन टाटा जी को।

प्रश्न 14:- उर्वरक बनाने वाली कंपनी Indian Farmers Fertilizer Cooperative (IFFCO) को दुनिया की 300 सहकारी कंपनियों में कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर : पहला स्थान।

प्रश्न 15:- किस राज्य की पुलिस को भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रेसिडेंट कलर अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है?
उत्तर :- हिमाचल प्रदेश।

Previous Post Next Post